Edited By suman prajapati, Updated: 26 Jun, 2025 04:08 PM

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय ब्रेक पर हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में जर्मनी में एक सर्जरी करवाई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। उनके इस अपडेट के बाद, न केवल उनके फैंस बल्कि कई...
मुंबई. भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय ब्रेक पर हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में जर्मनी में एक सर्जरी करवाई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। उनके इस अपडेट के बाद, न केवल उनके फैंस बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी में पेट के निचले दाहिने हिस्से में हुए स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है। यह एक आम लेकिन जटिल स्थिति होती है, जो एथलीट्स में अधिक देखी जाती है। सर्जरी के बाद उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी कि प्रक्रिया सफल रही है और वे अब रिकवरी के चरण में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर दोबारा लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
सूर्यकुमार के इस पोस्ट पर यूजर्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आने लगे। वहीं, बॉलीवुड हस्तियों ने कमेंट करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

करण टैकर ने लिखा: "जल्दी ठीक हो जाओ ब्रो।" जैकी श्रॉफ ने कहा: "हे भिड़ू, जल्दी ठीक हो जा।"
सुनील ग्रोवर ने भी शुभकामनाएं भेजते हुए लिखा: "आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
इसके साथ ही हजारों प्रशंसकों ने कमेंट्स और मैसेज के ज़रिए अपनी दुआएं भेजीं और सूर्यकुमार के जल्द से जल्द मैदान पर लौटने की कामना की।