Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Sep, 2017 01:08 PM

एमटीवी स्पिलिट्सविला में कंटेस्टेंट की भिड़ंत तो चलती रहती है। लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया है और कंटेस्टेंट की भिड़ंत में सनी लियोन को बचाव के लिए आना पड़ा।
मुंबई: एमटीवी स्पिलिट्सविला में कंटेस्टेंट की भिड़ंत तो चलती रहती है। लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया है और कंटेस्टेंट की भिड़ंत में सनी लियोन को बचाव के लिए आना पड़ा।
हाल ही में हुए एक टास्क में शो की कंटेस्टेंट ऋतु अपने को-कंटेस्ट रिपु के ऊपर भड़क गईं। उन्होंने रिपु से कहा कि वो महिला की तरह बर्ताव करते हैं। इतना ही नहीं ऋतु ने सबके सामने रिपु को थप्पड़ मारने की धमकी दे दी। तब रिपु के डिफेंस में उतरते हुए सनी लियोन ने ऋतु की क्लास लगाई।

सनी ने ऋतु से कहा, 'रिपु एक महिला की तरह व्यवहार करते हैं, इससे आपका क्या मतलब है। इसका मतलब है कि मैं भी वैसी ही हूं। मैं भी महिला तो क्या मैं भी मूर्ख हूं। आप महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही हैं।
जब भी स्पिलिट्सविला में ऐसा कुछ होता है तो रनविजय और सनी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। इससे पहले सनी ने प्रियांक को भी उनके बर्ताव के लिए डांटा था।