सौमित्र चटर्जी के निधन के 4 महीने बाद पत्नी दीपा ने भी तोड़ा दम, नहीं सहन कर पाईं पति के जाने का गम

Edited By Parminder Kaur, Updated: 04 Apr, 2021 03:32 PM

soumitra chatterjee wife deepa chatterjee passes away

बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का आज निधन हो गया है। दीपा ने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। दीपा की मौत किडनी फेल होने के कारण हुई है। दीपा को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सौमित्र और दीपा की बेटी...

मुंबई. बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का आज निधन हो गया है। दीपा ने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। दीपा की मौत किडनी फेल होने के कारण हुई है। दीपा को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सौमित्र और दीपा की बेटी पॉलमी बोस ने मां के निधन की जानकारी दी है।

PunjabKesari

पॉलमी बोस ने कहा- ''बापी (सौमित्र) के नवंबर में हमें छोड़कर जाने के बाद, अब मां ने भी हमारा साथ छोड़ दिया है। वो हमें कहती रहती थीं - प्लीज मुझे जाने दो।'' दीपा 45 सालों से डायबिटीज की बीमारी से जूझ रही थीं। इसके अलावा उन्हें खून से जुड़ी बीमारी भी थी, जिसका इलाज चल रहा था। किडनी की समस्या ज्यादा होने के कारण उनकी मौत हो गई।

PunjabKesari
बता दें अपने समय में दीपा बैडमिंटन चैंपियन रही थीं। दीपा ने कई बंगाली फिल्मों जैसे 'दुर्गा' और 'बिलंबितो लोय' में भी काम किया था। दीपा से पहले पिछले साल 15 नवंबर को 85 साल की उम्र में सौमित्र चटर्जी का भी निधन हो गया था। सौमित्र चटर्जी को कोरोना हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना से ठीक होने के कारण वह फिर संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई और आखिर में उनका निधन हो गया। दीपा पति के जाने का गम सहन नही कर पाईं और उन्होंने एक्टर के निधन के 4 महीने बाद ही दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!