Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Aug, 2025 02:33 PM

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फैंस के लिए स्टार ही नहीं बल्कि उनका मसीहा भी हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करके उन्होंने सबके दिलों में जो जगह बनाई है वो कभी खत्म नहीं हो सकता। उनकी फिल्में चले न चले लेकिन वो हर उस दिल के लिए सबसे बड़े हीरो हैं। सोनू...
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फैंस के लिए स्टार ही नहीं बल्कि उनका मसीहा भी हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करके उन्होंने सबके दिलों में जो जगह बनाई है वो कभी खत्म नहीं हो सकता। उनकी फिल्में चले न चले लेकिन वो हर उस दिल के लिए सबसे बड़े हीरो हैं। सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते हैं, जो दिल को छू जाता है। चाहे वो किसी जरूरतमंद की मदद हो या किसी अनदेखी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने की बात हो।
आज सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसपर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा। वीडियो में सोनू सूद एक बुजुर्ग महिला के पास बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वो कहते हैं-'ये अम्मा कमाल की सिंगर हैं।' इसके बाद वो काफी विनम्रता से उनसे कुछ गाने की गुजारिश करते हैं। बुजुर्ग महिला मुस्कराते हुए मराठी भाषा का एक गीत गाना शुरू करती हैं। उनका सुर, उनका लय और उनकी आवाज सुनकर सोनू उनकी तारीफें करने लग जाते हैं।
गाना खत्म होने के बाद सोनू सूद उनकी तारीफ करते हैं और मुस्कराते हुए कहते हैं- 'बहुत बढ़िया, आप आर्टिस्ट हैं।' यह सुनकर अम्मा के चेहरे पर खुशी आ जाती है और वह सोनू सूद को आशीर्वाद देती हैं।वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा- 'हुनर तो सभी में होता है। किसी का छिप जाता है, किसी का छप जाता है। अम्मा, आप कमाल हो। गणपति बप्पा मोरया।'