'मां को धक्का दिया, फोन छीना..लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची 'पांड्या स्टोर' फेम सिमरन के साथ स्टाफ ने की बदतमीजी

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Sep, 2024 04:34 PM

simran budharup and her mother misbehaves at lalbaugcha raja darbar

टीवी शो "पंड्या स्टोर" फेम एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप ने हाल ही में अपनी मां संग लालबागचा राजा के दर्शन करने गई थी, जहां उनके साथ पंडाल के स्टाफ ने बदतमीजी की। खुद और मां के साथ हुए इस व्यवहार से एक्ट्रेस बेहद दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना का...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो "पंड्या स्टोर" फेम एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप ने हाल ही में अपनी मां संग लालबागचा राजा के दर्शन करने गई थी, जहां उनके साथ पंडाल के स्टाफ ने बदतमीजी की। खुद और मां के साथ हुए इस व्यवहार से एक्ट्रेस बेहद दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर कर फैंस को सारा किस्सा सुनाया है, जिससे उनके फैंस भी काफी भड़क गए हैं।

PunjabKesari

 

सिमरन ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैसे स्टाफ ने कैसे उन्हें धक्का मारा और जब वह घटना को फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश करने लगी तो उनका फोन छीनने की कोशिश की गई। वीडियो में सिमरन को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, "मत करो। क्या कर रहे हो आप?"

 

वीडियो शेयर कर सिमरन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आज मैं अपनी मां के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गई थी, लेकिन हमारे अनुभव को स्टाफ के अनुचित व्यवहार ने खराब कर दिया। जब मेरी मां तस्वीर ले रही थी, तभी स्टाफ ने उनका फोन छीन लिया। जब मैंने हस्तक्षेप किया, तो बाउंसर्स ने मुझे भी धक्का दिया।" 
इस घटना के बाद, सिमरन ने कहा कि जब स्टाफ को पता चला कि वह एक अभिनेत्री हैं, तो उन्होंने दुर्व्यवहार बंद कर दिया, लेकिन सिमरन का मानना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।

 

सिमरन ने इस घटना को लेकर आयोजकों से अपील की है कि वे अपने स्टाफ को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करें ताकि भक्तों को सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार मिले। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने एक्ट्रेस का पूरा सपोर्ट कर रहे है और कई लोग  इस तरह के दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!