'हम दोनों ही...' शत्रुघ्न सिन्हा ने इस युवा एक्टर से की अपनी तुलना

Edited By Mehak, Updated: 22 Mar, 2025 04:26 PM

shatrughan sinha compares himself with kartik aaryan

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा अपने बयान और चर्चाओं के कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए उनके इंडस्ट्री में सफलता को लेकर बात की। शत्रुघ्न ने कार्तिक के साथ अपनी समानताएं...

बाॅलीवुड तड़का : दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा अपने बयान और चर्चाओं के कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए उनके इंडस्ट्री में सफलता को लेकर बात की। शत्रुघ्न ने कार्तिक के साथ अपनी समानताएं भी बताई, जो दिलचस्प थी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा?

जब शत्रुघ्न सिन्हा से कार्तिक आर्यन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'कार्तिक एक बहुत ईमानदार और मेहनती लड़का है। उसे जो सफलता मिल रही है, वह पूरी तरह से उसका हक है। फिल्म चंदू चैंपियन में उसका प्रदर्शन बेहद समर्पित और इमोशनल था। उस लड़के में एक जुनून है, और वह अपनी मेहनत से बहुत दूर तक जाएगा। कृपया उसे मेरी शुभकामनाएं भेजें।'

शत्रुघ्न ने किया अपनी और कार्तिक की तुलना

इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी और कार्तिक की तुलना की। उन्होंने कहा, 'मैं भी एक 'आउटसाइडर' था, जैसे कार्तिक है। जब मैं इंडस्ट्री में आया था, तो मेरा इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं था। मेरे पास सिर्फ आत्मविश्वास था। मैं भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

क्या शत्रुघ्न सिन्हा, कार्तिक आर्यन के साथ काम करेंगे?

जब शत्रुघ्न से पूछा गया कि क्या वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'अगर कोई फिल्म निर्माता हमें साथ में कास्ट करता है, तो मैं पूरी तरह से तैयार हूं। मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही शानदार अभिनेता हैं और यदि हम दोनों एक साथ स्क्रीन पर आएं, तो वह दर्शकों के लिए शानदार अनुभव होगा।"

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि जैसे फिल्म इंडस्ट्री को हर दस साल में एक 'आउटसाइडर' मिलता है जो इंडस्ट्री को संभालता है, वैसे ही कार्तिक आर्यन इस वक्त की नई उम्मीद हैं। अक्षय कुमार के बाद अब कार्तिक आर्यन ही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!