दोस्त धर्मेंद्र के निधन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की उनकी फैमिली से मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'ये बहुत दिल छू लेने वाला था'

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Nov, 2025 11:24 AM

after dharmendra demise shatrughan sinha met his family

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का इस दुनिया से जाना न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है। इंडस्ट्री के साथ फैंस ने एक शानदार कलाकार को खो दिया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके को-स्टार व दोस्त उन्हें लगातार याद करते नजर आ रहे...

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का इस दुनिया से जाना न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है। इंडस्ट्री के साथ फैंस ने एक शानदार कलाकार को खो दिया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके को-स्टार व दोस्त उन्हें लगातार याद करते नजर आ रहे हैं और उनसे जुड़ी खास यादें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल से मुलाकात की और इसके बाद एक भावुक पोस्ट भी शेयर की, जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर धर्मेंद्र और उनके बेटों संग कई थ्रौबैक तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दिल्ली से लौटने पर, बहुत भारी दुख के साथ अपने सबसे प्यारे फ़ैमिली फ़्रेंड, हमारे बड़े भाई धर्मेंद्र के घर गया। उनके प्यारे बेटों बॉबी देओल, सनी देओल और उनकी  चार्मिंग पत्नी तान्या, उनके हैंडसम बेटों धरम और खासकर आर्यमन से मिलना दिल को छू लेने वाला अनुभव था। उन सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और धर्मजी को याद किया कि वे कितने शानदार इंसान थे और उन्होंने जिन कई जिंदगियों को छुआ, उनके लिए वे हमेशा ज़िंदा रहेंगे। इस दुख की घड़ी में उनकी शांति और हिम्मत के लिए प्रार्थना की। शांति.

 

फिल्मों में बनी धर्मेंद्र-शत्रुघ्न की जोड़ी
बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र सालों से गहरे दोस्त थे। दोनों ने साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी है। इस लिस्ट में ‘दोस्त’, ‘कयामत’, ‘इंसानियत का दुश्मन’, ‘लोहा’, ‘आग ही आग’, ‘गंगा तेरे देश में’, ‘शहजादे और जुल्म-ओ-सितम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इतना ही नहीं, अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!