8 साल बाद शादी की साड़ी पहन खुशी हुई समीरा रेड्डी, पति अक्षय के साथ तस्वीर शेयर कर बोलीं- बहुत अच्छा लगा

Edited By Parminder Kaur, Updated: 07 Feb, 2022 08:21 PM

sameera reddy wears her wedding saree after 8 years

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari
समीरा ने तस्वीरों का क्लोज शेयर किया है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस की शादी की है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस पति अक्षय के साथ पोज दे रही है। समीरा ने ब्राउन और मस्टर्ड कलर की साड़ी पहनी हुई है। शादी की तस्वीर में एक्ट्रेस ने इसके साथ रेड दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इसके साथ गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ने बालों में गजरा लगाया हुआ है। हाथ में एक्ट्रेस ने नारियल पकड़ा हुआ है। दूसरी तस्वीर में समीरा ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। दोनों तस्वीरों में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही है। वहीं अक्षय व्हाइट कुर्ते पजामे और प्रिंटेड जैकेट में हैडसम लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए समीरा ने लिखा- मैंने अपनी शादी की साड़ी 8 साल बाद पहनी और यह बहुत अच्छा लगा। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें समीर ने साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह रेस, दे दनानदन, नो एंट्री और तेज जैसी फिल्मों में दिखाईं दीं। एक्ट्रेस ने आखिरी बार साल 2013 में एक कन्नड़ फिल्म में काम किया था। साल 2014 में समीरा ने अक्षय से शादी की। काफी समय से एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!