Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Dec, 2020 01:08 PM

बॉलीवुड के चुलबुल पांडे सलमान खान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी ऑनस्क्रीन मां बीना काक संग चूल्हे पर खाना बनाते दिख रहे हैं।
मुंबई: बॉलीवुड के चुलबुल पांडे सलमान खान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी ऑनस्क्रीन मां बीना काक संग चूल्हे पर खाना बनाते दिख रहे हैं। सलमान का ये वीडियो जयपुर का है।
लुक की बात करें तो सलमान ब्लैक टी-शर्ट और ओरेंज ट्राउजर में कूल लुक में दिख रहे हैं। इस वीडियो को बीना काक ने सलमान के बर्थडे पर शेयर किया था जो अब सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन बीना का सलमान खान के परिवार के बेहद करीबी मानी जाती है। बीना काक सलमान को अपने भाई के तौर पर भी मानती है। वह उन्हें राखी भी बांधती है। इसके अलावा सलमान जब भी जयपुर आते हैं तो वह बीना काक से मिले बिना नहीं जाते हैं।

सलमान ने ही दिया था उन्हें मां का रोल
सलमान और बीना काक के रिश्तों को लेकर अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में भी जिक्र होता है। सलमान भी बीना काक को काफी मानते हैं। खास बात यह है कि पॉलिटिक्स में अपनी जगह बनाने के बाद सलमान खान ने ही उन्हें सबसे पहले 2005 में बनीं अपनी फिल्म ' मैने प्यार क्यूं किया' में अपनी मां की रोल दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद 2008 में एक बार फिर बीना काक ने ' गॉड तुसी ग्रेट हो ' में सलमान खान की मां के किरदार में नजर आईं थीं।