सलमान खान ने फैमिली संग मनाई बकरीद, अम्मी-अब्बू और भाई, बहनों के साथ पोज देते दिखे 'भाईजान'

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jun, 2023 10:36 AM

salman khan celebrates bakrid with family shares photo

29 जून को दुनिया भर में बकरीद का त्योहार मनाया जा गया। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक अपने दोस्तों और फैमिली के साथ त्योहार को सेलिब्रेट करते नजर आए। वहीं, सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपनी फैमिली के साथ बकरीद मनाई, जिसकी तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस...

बॉलीवुड तड़का टीम. 29 जून को दुनिया भर में बकरीद का त्योहार मनाया जा गया। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक अपने दोस्तों और फैमिली के साथ त्योहार को सेलिब्रेट करते नजर आए। वहीं, सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपनी फैमिली के साथ बकरीद मनाई, जिसकी तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस को मुबारकबाद भी दी। एक्टर की फैमिली संग ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

बकरीद के मौके पर सलमान खान ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वह अपने पिता सलीम खान, मां सलमा खान, दोनों भाई अरबाज खान-सोहेल खान और दोनों बहनें अलवीरा खान और अर्पिता खान के साथ नजर आ रहे हैं। भाईजान अपने अम्मी-अब्बू के पीछे खड़े होकर क्यूट पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर लिखा, 'ईद उल अजहा मुबारक।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी उन्हें बकरीद की बधाई देते नजर आए। उनकी इस तस्वीर को अब तक 18 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 


वहीं, काम की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!