Edited By Parminder Kaur, Updated: 12 Dec, 2022 10:51 AM

पूर्व भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने कुछ महीने पहले इंडस्ट्री छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस के इस फैसले ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस धर्म के लिए करियर छोड़ चुकी हैं। सहर ने धर्म के नाम पर...
मुंबई. पूर्व भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने कुछ महीने पहले इंडस्ट्री छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस के इस फैसले ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस धर्म के लिए करियर छोड़ चुकी हैं। सहर ने धर्म के नाम पर इंडस्ट्री छोड़ने के अब शादी कर ली है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दी है।

सहर ने अरीज शेख से शादी की है। एक्ट्रेस ने गोल्डन लहंगा पहना हुआ है और रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन और रेड कलर की जूलरी पहनी हुई है। सहर ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है। मांग टीका सहर की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस अप्सरा लग रही है। वहीं अरीज शेख गोल्डन शेरवानी में खूब चज रहे हैं। एक्ट्रेस दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है।

सहर ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस मल्टीकलर के लहंगे में नजर आ रही है और इसके साथ एक्ट्रेस ने रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन सभी तस्वीरों और वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें सहर की शादी में परिवार और कुछ दोस्त ही शामिल हुए। खास मेहमान बन सना खान भी इस शादी में शामिल हुई। एक्ट्रेस ने इस्लाम और कुरान के अनुसार अरीज शेख शादी की है। एक्ट्रेस ने मेहंदी से लेकर शादी तक हिजाब नहीं उतारा। एक्ट्रेस ने हिजाब को अपने सिर पर ताज बताया है।सहर ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपने से जुड़े अपडेट्स देती रहती है।