First Picture: मंगेतर धवल दवे संग शादी के बंधन में बंधी 'साथ निभाना साथिया' की राधा, सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं भाविनी पुरोहित

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Jan, 2022 08:01 AM

saath nibhana saathiya radha aka actress bhavini purohit wedding pictures

पाॅपुलर टीवी सीरियल ''साथ निभाना साथिया'' की राधा यानि एक्ट्रेस भाविनी पुरोहित हाल ही में शादी के बंधन में बंधी। भाविनी पुरोहित ने 27 जनवरी को मंगेतर धवल दवे संग सात फेरे लिए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात...

मुंबई: पाॅपुलर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की राधा यानि एक्ट्रेस भाविनी पुरोहित हाल ही में शादी के बंधन में बंधी। भाविनी पुरोहित ने 27 जनवरी को मंगेतर धवल दवे संग सात फेरे लिए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो भाविनी पुरोहित सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं। चूड़ा, मेंहदी लगे हाथ, मांग टीका, हैवी नेकलेस, कलीरे दुल्हन बनीं भाविनी पुरोहित के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं धवल दवे ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में भाविनी पुरोहित पति संग मंडप में बैठी नजर आ रही हैं। वह बेहद ही मस्ती करती दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Couples! ❤️ (@filmycouple)

 

इसके अलावा भाविनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मंडप की ओर जाती दिख रही हैं। भाविनी और धवल दवे की शादी की ये तस्वीरें और वीडियोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। 

 

धवल और भाविनी एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर थे जिसके बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। कपल ने साल 2019 में सगाई की थी। भाविनी साल 2021 के आखिर तक शादी करने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते प्लान केंसल हो गया लेकिन अब कपल ने शादी रचा ली है। हमारी तरफ से धवल और भाविनी को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!