Edited By Smita Sharma, Updated: 31 Mar, 2025 02:10 PM

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों बाॅलीवुड में अपना सिक्का जमा रही हैं। 'एनिमल' और 'छावा' के बाद अब सलमान खान के साथ 'सिकंदर' फिल्म में नजर आ रही हैं जो 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर पहले दिन जबरदस्त क्रेज...
मुंबई: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों बाॅलीवुड में अपना सिक्का जमा रही हैं। 'एनिमल' और 'छावा' के बाद अब सलमान खान के साथ 'सिकंदर' फिल्म में नजर आ रही हैं जो 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर पहले दिन जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। खैर। इस बीच रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। अकेले नहीं! बल्कि रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी उनके साथ नजर आए हैं। फैंस दावा कर रहे हैं कि वे दोनों लंच डेट पर गए थे।
इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रश्मिका को कैजुअल लुक में रेस्टोरेंट में एंट्री करते हुए देखा गया। कुछ सेकेंड बाद विजय देवरकोंडा भी दूसरी तरफ से एंट्री लेते हुए दिखे। उन्होंने पोज नहीं दिया और सीधे अंदर चले गए। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा भी ढका हुआ था।

मालूम हो कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर पुष्टि नहीं की है लेकिन वे अक्सर साथ नजर आते हैं। यहां तक कि तीज-त्योहार पर भी सेम बैकग्राउंड की तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हैं। दोनों ने साथ में काम भी किया है। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में उनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी।
बता दें कि सलमान खान की 'सिकंदर' ने ईद पर छप्परफाड़ कमाई की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और सत्यराज सहित कई स्टार्स हैं।