Edited By suman prajapati, Updated: 10 Jul, 2025 10:41 AM

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर जहां उन्हें फैंस और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिलीं। वहीं, एक्टर ने खुद को एक लग्जरी कारी गिफ्ट की। जी हां, रणवीर ने अपने 40वें बर्थडे पर Hummer EV 3X खरीदी,...
मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर जहां उन्हें फैंस और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिलीं। वहीं, एक्टर ने खुद को एक लग्जरी कारी गिफ्ट की। जी हां, रणवीर ने अपने 40वें बर्थडे पर Hummer EV 3X खरीदी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। कार खरीदने के बाद हाल ही में एक्टर को नई गाड़ी के साथ घर के बाहर भी स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि Hummer EV 3X को रणवीर और दीपिका पादुकोण के घर डिलीवर किया जा रहा है। ऐसे में रणवीर सिंह अब पहले ऐसे बॉलीवुड सेलेब्रिटी बन गए हैं, जिनके पास इलेक्ट्रिक कार है। उनकी इस कार की कीमत 4.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इससे पहले रणवीर सिंह के कार कलेक्शन में रेंज रोवर ( 4.38 करोड़ कीमत) से लेकर 3.15 करोड़ की लैंबोर्गिनी, Aston Martin Rapide S, मर्सिडीज मेबैक GLS 600 4Matic और जगुआर XJ L जैसी कारें हैं।
वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म धुरंधर में नजर आएंगे। हाल ही में उनकी इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और यह इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।