Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Dec, 2021 01:50 PM

RRR'' स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेलासाउथ इंडस्ट्री के फेवरेट कपल हैं। दोनों अक्सर फैंस के सामने कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। फैंस के लिए दोनों को साथ में देखना किसी तोहफे से कम नहीं होता है। इसी बीच इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने...
मुंबई: 'RRR' स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेलासाउथ इंडस्ट्री के फेवरेट कपल हैं। दोनों अक्सर फैंस के सामने कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। फैंस के लिए दोनों को साथ में देखना किसी तोहफे से कम नहीं होता है। इसी बीच इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं जो इस वक्त चर्चा का विषय हैं।
ये तस्वीरें अंशुपाला कमिनेनी के शादी के दौरान की हैं। अंशुपाला कमिनेनी कोई और नहीं बल्कि उपासना की बहन और राम चरण की साली हैं। अंशुपाला कमिनेनी ने बीते दिनों अनुश अरमान संग शादी रचाई। इस वेडिंग की तस्वीरें उपासना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी में दुल्हन अंशुपाला कमिनेनी पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं। हाथों में लगी मेहंदी, चूड़ियां, हैवी ज्वैलिरी, मांग टीका दुल्हन बनीं अंशुपाला के लुक को चार-चांद लगा रही हैं।

तस्वीरों में देखने के लिए मिल रहा है कि उनकी बहन अनुश अरमान के साथ ब्याह की रस्में अदा करते हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में वह एक्टर राम चरण और बहन उपासना के साथ भी वो पोज दे रही हैं।

राम चरण के लुक की बात करें तो वह साली की शादी में शेरवानी पहने काफी जच रहे हैं। वहीं उपासना ग्रे शरारा सूट में जच रही हैं।वहीं एक वीडियो में रामचरण पत्नी संग पंजाबी बोलियों पर थिरकते दिख रहे हैं।