कपड़ों को लेकर टिप्पणी करने पर यूपी के स्‍पीकर हृदय नारायण दीक्षित पर भड़की राखी, बोलीं- दादा की उम्र के हैं,लिहाज रखिए

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Sep, 2021 01:36 PM

rakhi sawant raged on up speaker hriday narayan dixit for commenting on clothes

राखी सावंत कभी अपने ड्रेसिंग सेंस तो कभी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच राखी तब काफी भड़क गईं, जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित ने उनके कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया। वहीं स्पीकर के बयान के बाद...

बॉलीवुड तड़का टीम. राखी सावंत कभी अपने ड्रेसिंग सेंस तो कभी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच राखी तब काफी भड़क गईं, जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित ने उनके कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया। वहीं स्पीकर के बयान के बाद राखी के पति रितेश भी उनका सपोर्ट करते नजर आए।


कपड़ों को लेकर टिप्पणी करने पर राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में कहा- हृदय नारायण दीक्ष‍ित उनके दादा की उम्र के हैं, ऐसे में उन्‍हें अपनी पोती के लिए इस तरह की बात करने से पहले लिहाज रखना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि मेरे को लगता है कि देश के मंत्री उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। मजाकिए अंदाज में उन्होंने कहा- 'राखी का अंग-अंग तड़का, इसलिए यूपी का स्पीकर मुझपर भड़का। मुझे इनपर हंसी ही आती है। इन्हें देश के लिए काम करना है न कि उन्हें अपनी आंखों को मुझपर लगाना है कि मैं कपड़े पहनती हूं या नहीं पहनती।'


राखी सावंत ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनके हसबैंड रितेश ने विधानसभा स्पीकर को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- 'मेरे हसबैंड ने मिस्टर स्पीकर को जवाब दे दिया है।


इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में रितेश @riteshuk नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'हृदय नारायण जी, बहुत दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज के इस युग में भी आप किसी महिला का कैरक्टर उसके पहनावे से जज करते हैं। मैं चाहूंगा कि इस देश की महिलाएं आपको जवाब दे।'


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!