Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Sep, 2025 02:00 PM

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्ट्रेस एक्स भाभी चारू असोपा अक्सर ही अपने अटपटे रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कपल ने 2023 में तलाक ले लिया था। इतना ही नहीं बल्कि राजीव और चारु एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने का कोई मौका नहीं...
मुंबई: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्ट्रेस एक्स भाभी चारू असोपा अक्सर ही अपने अटपटे रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कपल ने 2023 में तलाक ले लिया था। इतना ही नहीं बल्कि राजीव और चारु एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने का कोई मौका नहीं गंवाया। उसके बाद चारु ने बीकानेर शिफ्ट होने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें बेटी की परवरिश में राजीव से कोई खास समर्थन नहीं मिल रहा है इसलिए वो अपने होमटाउन में शिफ्ट हो रही हैं।
वहीं अब राजीव सेन मां संग चारू असोपा के घर पहुंचे। दोनों ने मिलकर बप्पा का स्वागत किया। ऐसे में एक बार फिर ये लगने लगा है कि इनके बीच की तकरार खत्म हो गई है और दोनों करीब आ चुके हैं। दरअसल, दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

फैमिली डिनर के दौरान चारु ने ब्लैक कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी जिसमें फेदर लगे हुए थे। मजेदार बात तो ये है कि राजीव खुद को चारु की तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

राजीव ने खुले दिल से चारु की खूबसूरती की तारीफ की। वहीं चारु ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हैप्पी कपल की तरह नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

चारू और राजीव साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2021 में कपल की बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने जियाना रखा। जून 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का नोटिस भेजा। इसके बाद राजीव ने भी उनके नोटिस का जवाब एक नोटिस के साथ दिया। सके बाद सितंबर 2022 में दोनों ने बेटी के लिए एक बार फिर साथ रहने का निर्णय लिया। लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों में तनाव बढ़ गया और दोनों अलग हो गए। 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया।