अस्पताल के बेड पर लेट 'जोधा अकबर' फेम रजत टोकस ने शेयर की तस्वीर, एक्टर को ऐसी हालत में देख घबराए फैंस

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Nov, 2021 03:26 PM

rajat tokas share his photo from hospital fans worried

''जोधा अकबर'' और ''धरती का वीर पुत्र: पृथ्वीराज चौहान'' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर रजत टोकस पिछले काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। हाल ही में जब रजत ने हॉस्पिटल के बेड लेटे हुए की अपनी एक तस्वीर...

बॉलीवुड तड़का टीम. 'जोधा अकबर' और 'धरती का वीर पुत्र: पृथ्वीराज चौहान' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर रजत टोकस पिछले काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। हाल ही में जब रजत ने हॉस्पिटल के बेड लेटे हुए की अपनी एक तस्वीर शेयर की तो उनके फैंस चिंता में आ गए। इसके साथ एक्टर ने इसके कैप्शन भी कुछ ऐसा ही दिया है, जिसके बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

PunjabKesari


इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए रजत टोकस ने कैप्शन में लिखा- 'स्ट्रेस जिंदगी में हमेशा रहेगा। बस आपको पता होना चाहिए। हर स्थिति में आपके साथ विकल्प होता है कि आप कैसे रिस्पॉन्ड करें नहीं तो आपकी बॉडी रिस्पॉन्ड करेगी। जब भी आपको लगे कि आपके पास रिलैक्स करने का टाइम नहीं है तो समझ लीजिए कि वही वक्त है जब आपको रिलैक्स करने के लिए सबसे ज्यादा वक्त की जरूरत है। मुझे कोई इंजरी नहीं हुई है और न ही कुछ सीरियस है। न ही वर्कआउट की वजह से कुछ हुआ है। उम्मीद है जल्दी ठीक हो जाऊंगा।


View this post on Instagram

A post shared by Rajat (@rajattokas19)

शेयर की गई तस्वीर में रजत बेड पर लेटे काफी मायूस दिख रहे हैं। 

 

PunjabKesari

 


रजत टोकस के इस पोस्ट को देख फैंस उनकी हेल्थ के बारे में कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'भगवान जी आपको जल्दी ठीक कर देंगे।' दूसरे ने लिखा, 'क्या हुआ? प्लीज रिलैक्स करिए और मूव ऑन करिए।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो रजत टोकस को आखिरी बार साल 2019 में टीवी शो 'नागिन 3' में देखा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!