Edited By suman prajapati, Updated: 07 Mar, 2025 01:26 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर ही अपने पति राघव चड्ढा की तारीफ करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति की एक और बड़ी सफलता को लेकर उन्हें 'इंस्पिरेशनल' बताया। दरअसल, राघव चड्ढा को हार्वर्ड स्कूल में स्पीच देने के लिए चुना गया है। राघव...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर ही अपने पति राघव चड्ढा की तारीफ करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति की एक और बड़ी सफलता को लेकर उन्हें 'इंस्पिरेशनल' बताया। दरअसल, राघव चड्ढा को हार्वर्ड स्कूल में स्पीच देने के लिए चुना गया है। राघव की इस उपलब्धि को लेकर परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनकी सराहना की है।
आप नेता राघव चड्ढा हार्वर्ड केनेडी स्कूल में प्रतिष्ठित ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने का आमंत्रण मिला है। यह कार्यक्रम 5 से 13 मार्च तक चलेगा और राघव इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।

वीडियो में परिणीति के पति बता रहे हैं कि "मैं आप सभी के साथ यह खबर शेयर करते हुए बहुत उत्साहित हूं- मुझे हार्वर्ड केनेडी स्कूल द्वारा एक लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया है। जैसा कि आप जानते हैं, हार्वर्ड केनेडी स्कूल को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और बेहतरीन पब्लिक पॉलिसी स्कूल माना जाता है। इस प्रोग्राम के लिए, दुनिया भर से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का चयन किया गया है।"
परिणीति चोपड़ा ने की राघव की सराहना
राघव की इस बड़ी उपलब्धि पर उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की। परिणीति ने राघव की तारीफ करते हुए लिखा, "बीआरबी इस प्रेरक इंसान पर फिदा हूं।" इस पोस्ट में उन्होंने राघव के वीडियो को भी री-शेयर किया, जिसमें वह अपनी उपलब्धि के बारे में बात कर रहे थे।
परिणीति चोपड़ा की फिल्मी जर्नी
वहीं परिणीति चोपड़ा के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। इस फिल्म में परिणीति ने सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं।