हल्दी सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने ओढ़ा असली फूलों ने बना दुपट्टा, अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन के लुक की हो रही खूब चर्चा

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Jul, 2024 12:22 PM

radhika merchant wore a dupatta made of real flowers at the haldi ceremony

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 8 जुलाई को कपल की धूमधाम से हल्दी सेरेमनी हुई, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स शामिल हुए। सेरेमनी से स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।...

बॉलीवुड तड़का टीम. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 8 जुलाई को कपल की धूमधाम से हल्दी सेरेमनी हुई, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स शामिल हुए। सेरेमनी से स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं, अब होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट की भी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

अपने हल्दी फंक्शन में अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन ने येलो लुक कैरी किया। उनके लुक की खास बात यह थी कि उन्होंने ड्रेस के साथ असली मोगरे और गेंदे के फूलों से बना हुआ दुपट्टा कैरी किया। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत व्हाइट मोतियों वाली ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट किया।

PunjabKesari

ओवरऑल लुक में ब्राइड-टू-बी राधिका मर्चेंट की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

PunjabKesari
बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को एक दूजे संग शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल के वेडिंग फंक्शन 14 जुलाई तक चलेंगे। शादी के बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन दी जाएगी।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!