किसानों का समर्थन करने पर सिंगर जैजी बी को मिली सजा, केंद्र सरकार ने बंद करवाया ट्विटर अकाउंट

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Jun, 2021 03:30 PM

punjabi singer jazzy b twitter account blocked as he support farmers

पंजाबी सिंगर जैजी बी बीते कुछ महीनों से लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह ट्विटर अकाउंट पर किसानों के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन अब जैजी बी के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई है। यह सब किसानों का समर्थन करने की वजह से हुआ है।...

मुंबई: पंजाबी सिंगर जैजी बी बीते कुछ महीनों से लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह ट्विटर अकाउंट पर किसानों के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन अब जैजी बी के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई है। यह सब किसानों का समर्थन करने की वजह से हुआ है। खबर के अनुसार जैजी बी का ट्विटर अकाउंट भारत सरकार के निर्देश के बाद बंद किया गया है हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी निकलकर सामने नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ट्विटर इसको लेकर जल्द ही बयान जारी करेगा।

PunjabKesari

जैजी बी ने खुद भारत में अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

PunjabKesari

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा-'एक बार फिर से किसान आंदोलन का सामर्थन किया है। सिंगर का अकाउंट सस्पेंड होने से उनके चाहने वाले गुस्से में हैं और इस बात पर रोष भी प्रकट कर रहे हैं।'

PunjabKesari

जैजी बी से पहले किसानों के समर्थन पर ट्वीट करने के लिए कई अन्य ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड या रोक दिया गया था। इसी साल फरवरी 2021 में केंद्र सरकार के अनुरोध के बाद लगभग 250 खातों को कई घंटों के लिए अवरुद्ध कर दिया गया था जिसके बाद अब फिर से 4 खातों को सस्पेंड किया गया है। इसमें सावधन इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह का नाम भी शामिल है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!