घर आई नन्हीं लक्ष्मी: तीसरी बार पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Mar, 2024 01:09 PM

punjab cm bhagwant mann and his wife gurpreet kaur welcome baby girl

एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। जी हां..भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं।  मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। मान ने...


मुंबई: एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। जी हां..भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं।  मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। मान ने इस पोस्ट में लिखा है कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

PunjabKesari

 

जानकारी के अनुसार पिछले कल देर रात मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर को एडमिट करवाया गया था।

PunjabKesari


 26 जनवरी के दिन लुधियाना में पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी थी कि वो पिता बनने वाले हैं। मार्च में उनके घर खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर उस समय 7 महीने की प्रेग्नेंट थी।

PunjabKesari

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को रियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर के साथ  शादी रचाई। उनके शादी में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे थे। उनकी शादी का कार्यक्रम बेहद सादा रखा गया था। चंडीगढ़ में रखे गए आनंद कारज में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवार और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत कई नेता यहां पहुंचे थे। 

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी हुई है। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। उनका एक लड़का और एक लड़की है जो कि फिलहाल उनके साथ नहीं रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!