वही आखें...वही अदाएं... मधुबाला की हमशक्ल है ये एक्ट्रेस, इन पॉपुलर टीवी ड्रामा में कर चुकी है काम

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 13 Jun, 2023 11:06 AM

priyanka kandwal looks like madhubala

मधुबाला की हमशक्ल ये एक्ट्रेस प्रियंका कंडवाल हैं, जिनकी स्माइल देखकर आपको मधुबाला की याद आ जाएगी।

मुंबई। मधुबाला एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिनकी अदाओं पर लोग अपने होश गवा देते थे। मधुबाला की बड़ी-बड़ी आंखे और मुस्कान फैंस को पागल कर देती थी। कंधे पर झूलती उनकी जुल्फें काली घटाओं का अहसास करवाती थी। मधुवाला की इसी अदा के चलते उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस माना जाता था। बॉलीवुड अब तक उनके जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस के इंतजार में है और लगता है कि अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां, हम आपको आज एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जो काफी हद तक मधुबाला जैसी ही दिखाई देती हैं। 

मधुबाला की हमशक्ल ये एक्ट्रेस प्रियंका कंडवाल हैं, जिनकी स्माइल देखकर आपको मधुबाला की याद आ जाएगी। वैसा ही लंबा चेहरा, होंठ और आंखें। मधुबाला जैसी अदाएं सीखकर प्रियंका कंडवाल अपने वीडियोज के जरिए मधुबाला की यादें ताजा कर देती हैं। मधुबाला के पुराने गानों पर रील्स बनाते समय वो उनके हावभाव और बॉडी लेंग्वेज को पकड़ कर चलने की भी पूरी कोशिश करती हैं। कभी साड़ी में, कभी सूट में मधुबाला की तरह हेयरस्टाइल रख कर वो अक्सर उनके गानों पर या डायलॉग पर वीडियो बनाती हैं।

अपनी खूबसूरती के चलते मधुबाला की हमशक्ल प्रियंका कंडवाल टीवी सीरियल्स में अपने लिए जगह बना चुकी हैं। वो ‘पवित्र रिश्ता’, ‘जाना न दिल से दूर’ जैसे सीरियल्स में दिख चुकी हैं। एक्ट्रेस ‘मरियम खान- लाइव रिपोर्टिंग’ नाम के शो में मेन रोल में दिखाई दे चुकी हैं। साउथ की कुछ फिल्मों में भी प्रियंका कंडवाल ने काम किया है। उनकी रील्स और वीडियोज को देखकर अक्सर फैन्स उन्हें मधुबाला के नाम से ही पुकारते हैं। उनके वीडियो पर कुछ फैन्स मधुबाला रिटर्न लिख कर भी कमेंट कर चुके हैं। फैंस का कहना है कि प्रियंका कंडवाल ब्यूटी क्वीन मधुबाला का दूसरा जन्म है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!