बाजीराव-मस्तानी में प्रियंका पहनेंगी 80 नौवारी साड़ियां

Edited By Konika, Updated: 11 Dec, 2015 04:28 PM

priyanka chopra to wear 80 nauvari saree in bajirao mastani

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी में 80 नौवारी साड़यिां पहने नजर आएंगी।

मुंबई : बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी में 80 नौवारी साड़ियां पहने नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से फिल्म की लीडिंग लेडीज दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए तारीफें मिल रही हैं।

प्रियंका पहनेंगी नौवारी साड़ियां

जहां ‘मस्तानी’ के रोल में दीपिका मुस्लिम-पर्शियन ड्रेसेज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं ‘काशीबाई’ के रोल में प्रियंका नौ गज लंबी नौवारी साड़ी में कहर ढा रही हैं। ये ड्रेसेज मशहूर फैशन डिजाइनर अंजू मोदी ने बनाई है, जिन्होंने इस फिल्म के लिए दो साल तक कड़ी मेहनत और रिसर्च करके कपड़े तैयार किए हैं। इससे पहले अंजू, संजय की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के लिए भी ड्रेसेज डिजाइन कर चुकी हैं।  फिल्म में प्रियंका कई खूबसूरत नौवारी साड़यिां पहने हुए नजर आएंगी। उनके लिए अंजू ने करीब 80 नौवारी साड़यिां तैयार करवाई हैं।

अंजू मोदी ने कहा ‘‘ये साड़ियां मशीन से नहीं बल्कि हाथ से बनाई गई हैं। हर एक साड़ी को तैयार करने में एक महीने का वक्त लगता है और मुझे तो प्रियंका के लिए 80 साड़ियां बनानी थीं। इसके लिए मैंने पुणे, नागपुर, चंदेरी और इंदौर के कारीगरों को काम सौंपा जिसके बाद इन साड़ियों को तैयार होने में डेढ़ साल का वक्त लगा।  उल्लेखनीय है कि बाजीराव-मस्तानी में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के अलावा रणवीर सिंह की अहम भूमिका है। रणवीर सिंह ने फिल्म में मराठा शासक बाजीराव पेशवा का किरदार निभाया है। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी । 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!