बेटी मालती मैरी संग भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा, SSMB 29 की शूटिंग के लिए पहुंची हैदराबाद

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Aug, 2025 10:50 AM

priyanka chopra reaches hyderabad with daughter malti for ssmb 29 shoot

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते काफी समय काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग समय बिता रही थी। वहीं अब फैमिली ब्रेक बिताने के बाद, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब भारत लौट आई हैं। इस बार उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी है। मां-बेटी की जोड़ी हैदराबाद पहुंची हैं...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते काफी समय काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग समय बिता रही थी। वहीं अब  फैमिली ब्रेक बिताने के बाद, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब भारत लौट आई हैं। इस बार उनके साथ उनकी  बेटी मालती मैरी भी है। मां-बेटी की जोड़ी हैदराबाद पहुंची हैं और उन्होंने अपने ट्रिप की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

PunjabKesari

 

तस्वीर में मालती कार की खिड़की से बाहर झांकती नजर आ रही हैं और बाहर हरियाली से भरा खूबसूरत नज़ारा दिखाई दे रहा है। यह प्यारा मोमेंट प्रियंका ने कैमरे में कैद किया।

PunjabKesari

 

एक तस्वीर में उनकी बेटी मालती गुलाबी ट्यूल ड्रेस और सफेद लेगिंग्स पहने कार की पिछली सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। प्रियंका प्यार से उसका हाथ थामे हुए हैं।इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा -'मम्मा और मालती।'

PunjabKesari

एक अन्य तस्वीर में मालती कार में बैठी खिड़की के बाहर देख रही हैं। वह बाहर के हरियाली भरे नज़ारों को बड़े ध्यान से देख रही हैं, जैसे कि वह हर पल को महसूस कर रही हों। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा: “हैदराबाद, हम आ गए!”


हालांकि प्रियंका ने अपनी भारत यात्रा का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी आगामी फिल्म SSMB 29 की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए देश लौटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इसका निर्देशन कर रहे हैं एस.एस. राजामौली, जो "बाहुबली" और "आरआरआर" जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!