वेस्टर्न ड्रेस में छाईं प्रियंका चोपड़ा, सूट में 'प्रॉपर पटोला' बन परिणीति ने दी बहन को पूरी टक्कर

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Oct, 2024 04:59 PM

priyanka chopra shines in western dress parineeti looks beautiful in desi look

प्रियंका चोपड़ा जब से निक जोनस संग विदेश में सेटल हुईं है उनके हर लुक में ग्लैमर का कोशंट बढ़ता हुआ ही नजर आता है। वह न केवल अपने लुक्स के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट्स करने लगी हैं बल्कि अपनी स्टनिंग फैशन चॉइस से कभी अपने फैंस को निराश भी नहीं...

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा जब से निक जोनस संग विदेश में सेटल हुईं है उनके हर लुक में ग्लैमर का कोशंट बढ़ता हुआ ही नजर आता है। वह न केवल अपने लुक्स के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट्स करने लगी हैं बल्कि अपनी स्टनिंग फैशन चॉइस से कभी अपने फैंस को निराश भी नहीं करतीं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

 

PunjabKesari

अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सबसे आगे रहने वाली प्रियंका को न केवल उनकी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने टक्कर दी बल्कि सूट में पटोला बन सारी लाइमलाइट अपने नाम भी कर ली।

 

PunjabKesari

दरअसल, चोपड़ा सिस्टर्स हाल ही में मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान जहां प्रियंका का वेस्टर्न लुक देखने को मिला। वहीं परिणीति देसी अवतार में दिखीं। चलिए डालते हैं चोपड़ा सिस्टर्स के लुक्स पर एक नजर...

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा 


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 अक्टूबर की दोपहर shoppers stop event में पहुंची। इस दौरान उनका हाॅट लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो पीसी ने ऑफ शोल्डर शाॅर्ट ड्रेस पेयर की थी।

PunjabKesari

 

पीसी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया था। हूप्स और चेन पीसी के इस वेस्टर्न लुक को और भी स्टनिंग बना रहे थे। इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट हाई हील्स पेयर की थीं। 

PunjabKesari
परिणीति चोपड़ा

वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा को जूहू में स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो परिणीति ने फ्राॅक सूट पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने सूट से मैचिंग दुपट्टा लिया था। ब्लैक शेड्स परिणीति के इस देसी लुक को ग्लैमरस का तड़का दे रहे थे। परिणीति ने मिनिमल मेकअप, पंजाबी जुत्ती से लुक को पूरा किया। प्राॅपर पटोला बन परिणीति कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!