'देखते-देखते 4 साल हो गए..सालगिरह पर निक को याद आए पुराने दिन, पति संग बेधड़क डांस करते हुए प्रियंका ने शेयर की बेस्ट फोटो

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Dec, 2022 09:44 AM

priyanka chopra nick jonas shares special post on their 4th wedding anniversary

1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैंस की निगाहें कपल के पोस्ट पर रही हैं और एनिवर्सरी पर निकयंका के पोस्ट ने फैंस का दिल छुह लिया। निक और प्रियंका ने एक दूसरे को सालगिरह विश करते हुए खास...

बॉलीवुड तड़का टीम. 1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैंस की निगाहें कपल के पोस्ट पर रही हैं और एनिवर्सरी पर निकयंका के पोस्ट ने फैंस का दिल छुह लिया। निक और प्रियंका ने एक दूसरे को सालगिरह विश करते हुए खास पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

PunjabKesari

 

प्रियंका चोपड़ा ने पति को एनिवर्सरी विश करते हुए उनके साथ अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मस्त मगन होकर पति संग डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान रेड कलर के गाउन के साथ उन्होंने सिंदूर, चूड़ा, बिंदिया और डायमंड सेट कैरी किया है। वहीं, निक जोनस ग्रे कलर के थ्री पीस सेट में हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-''अपने लिए एक ऐसा लड़का ढूंढो जो आपको हर रोज याद दिलाए कि वह आपसे प्यार करता है। हैप्पी एनिवर्सरी बेब।'' एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वहीं निक जोनस ने भी सालगिरह पर अपनी शादी की 2 तस्वीरें शेयर की हैं, पहली तस्वीर में निक और प्रियंका क्रिश्चियन कपल के लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में हिंदू दूल्हा और दुल्हन के लिबास में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर सिंगर ने लिखा-''और देखते-देखते 4 साल हो गए। हैप्पी एनिवर्सरी माई लव प्रियंका चोपड़ा।'' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक और प्रियंका की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चयन और हिंदू दो रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था और वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!