शूट खत्म कर इंडिया से अमेरिका लौटी प्रियंका चोपड़ा, घर पहुंचते ही बेटी को गोद में बिठा खूब किया लाड

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Apr, 2025 04:14 PM

priyanka chopra back us after india trip gets warm welcome from daughter

प्रियंका चोपड़ा बीते कई समय से इंडिया में थी। वह भारत में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वहीं अब प्रियंका न्यूयाॅर्क यानि अपने घर लौटी हैं। ऐसे में प्रियंका की बेटी  मालती मैरी ने उनका प्यार से स्वागत किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने...

मुबंई: प्रियंका चोपड़ा बीते कई समय से इंडिया में थी। वह भारत में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वहीं अब प्रियंका न्यूयाॅर्क यानि अपने घर लौटी हैं। ऐसे में प्रियंका की बेटी  मालती मैरी ने उनका प्यार से स्वागत किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने दिल को छू लेने वाले रियूनियन  की एक तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

 

इस तस्वीर में प्रियंका मालती के पास बैठी हैं और उस पर खूब प्यार लुटा रही हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। जबकि एक्ट्रेस की गोद में मालती फ्लोरल गाउन में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- घर। तस्वीर में मां बेटी का दिल जीतने वाला मोमेंट देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति सिंगर निक जोनस ने जनवरी 2022 में बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। कपल ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर में उमैद भवन पैलेस में शादी की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में वापसी करने के लिए तैयार है। वह एस एस राजामौली की मचअवेटेड फिल्म एसएसएमबी 29 में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वो हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।प्रियंका सिटाडेल 2 में नजर आएंगी।ये स्पाई एक्शन सीरीज है। ये सीरीज की शूटिंग नवंबर 2024 में हो गई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!