बेटे के जन्म के 2 महीने बाद पहले वाले अंदाज में लौटीं परिणीति चोपड़ा, पुराने कपड़े में न्यू मॉम की फिटनेस देख फैंस हैरान

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Dec, 2025 11:10 AM

fans surprised after parineeti chopra postpartum transformation

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों पेरेंटिंग को एंजॉय कर रहे हैं।  शादी के दो साल बाद कपल ने 19 अक्टूबर 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जो अब दो महीने का हो चुका है। वहीं, बेटे के दो महीने के होते ही परिणीति अपने पहले वाले अंदाज में लौट...

मुंबई. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों पेरेंटिंग को एंजॉय कर रहे हैं।  शादी के दो साल बाद कपल ने 19 अक्टूबर 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जो अब दो महीने का हो चुका है। वहीं, बेटे के दो महीने के होते ही परिणीति अपने पहले वाले अंदाज में लौट आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेहद स्लिम और फिट नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह कुछ ही समय पहले मां बनी हैं। 

 

अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “आज स्टोरेज ऑर्गनाइज करने का टाइम निकाला था, लेकिन ध्यान भटक गया और कुछ भी नहीं किया… पोस्टपार्टम गर्ल के पक्के लक्षण।”
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

वीडियो में परिणीति मिरर सेल्फी लेती नजर आती हैं। उन्होंने व्हाइट फुल-स्लीव टॉप के साथ ब्लू जींस पहनी है। कभी ‘पीस’ साइन बनाते हुए तो कभी अपने फिगर को देखकर मुस्कुराते हुए, वह पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज देती दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने अपनी अलमारी से पुराने कपड़े निकालकर उन्हें पहनने की खुशी जाहिर की हो।

 

फैंस हुए हैरान

इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान रह गए कि परिणीति ने इतनी जल्दी वजन कैसे कम कर लिया। पोस्ट पर कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। लोग उनकी फिटनेस, कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव एटीट्यूड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्मों से बनाई दूरी

काम की बात करें तो शादी के बाद से परिणीति चोपड़ा ने फिल्मों से कुछ दूरी बना ली है। वह लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं और फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ व मदरहुड को प्राथमिकता दे रही हैं।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!