दोनों हाथ जोड़ स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुईं प्रनुतन बहल, पिंक सूट में 'पंजाबन' बनी एक्ट्रेस का दिखा गॉर्जियस लुक

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Dec, 2021 01:07 PM

pranutan bahl shares golden temple visit photos

पंजाब के अमृतसर में स्थित गुरूद्वारा हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) सिखों का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां आए दिन हजारों की संख्या में देश-दुनियाभर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर गोल्डन टेंपल...

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाब के अमृतसर में स्थित गुरूद्वारा हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) सिखों का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां आए दिन हजारों की संख्या में देश-दुनियाभर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर गोल्डन टेंपल नतमस्तक होने आती हैं। अब तक सनी देओल, कंगना रनौत, मलाइका अरोड़ा, सोनू सूद जैसे अन्य कई स्टार्स गुरू के दर्शन के लिए जहां आ चुके हैं। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रनुतन बहल ने भी स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

सामने आई तस्वीरों में प्रनुतन दोनों हाथ जोड़ और सिर पर दुपट्टा ओढ़े गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होती नजर आ रही हैं।


 

 

इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का सूट पहन रखा है, यानि पंजाब पहुंचकर वो पूरे पंजाबी लुक में ढली नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

पिंक सूट के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग चूड़ियां पहनी हुई हैं। खुले बाल और माथे पर बिंदी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

PunjabKesari


गोल्डन टेंपल दर्शन के बाद एक्ट्रेस ने प्रसिद्ध बाघा बॉर्डर का भी दौरा किया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

PunjabKesari


फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


बता दें, प्रनूतन बहल मशहूर एक्टर मोहनीश बहल की बेटी और जानी-मानी एक्ट्रेस नूतन की पोती हैं। वह 2016 में द कपिल शर्मा शो में छोटे पर्दे पर दिखाई दीं थी। उन्हें पांच घंटे के ऑडिशन के बाद फिल्म नोटबुक (2019) में एक भूमिका के लिए चुना गया, जो उनके करियर की पहली फीचर फिल्म है। नोटबुक के बाद प्रनुतन फिल्म हेलमेट में भी नजर आ चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!