'दो करोड़ दो, पैसे नहीं मिले तो सलमान खान को मार दूंगा' भाईजान को फिर मिली धमकी

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Oct, 2024 12:23 PM

pay 2 crore or get killed fresh death threat to salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस को मैसेज भेजा है। इसके साथ ही दो करोड़ फिरौती की मांग की है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस को मैसेज भेजा है। इसके साथ ही दो करोड़  फिरौती की मांग की है।पुलिस ने बताया कि मैसेज में लिखा था कि अगर दो करोड़ रुपए नहीं मिले तो सलमान खान को मार दिया जाएगा। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी किसने दी है। मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

 

मंगलवार को ही NCP यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी को फोन से धमकी मिली थी। धमकी देने वाले आरोपी ने फोन पर सलमान खान का भी जिक्र किया था। इस इस मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 साल एक युवक को सेक्टर 92 से  गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

 

सलमान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक्टर पर काला हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था। लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी। तब से सलमान को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं। इसी साल सलमान खान के घर पर बदमाशों ने गोलियां भी चलाई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!