गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे परमिश वर्मा, सोशल मीडिया पर छाई कपल की वेडिंग तस्वीरें

Edited By Parminder Kaur, Updated: 21 Oct, 2021 03:21 PM

parmish verma tie knot with girlfriend geet grewal

पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा 19 अक्तूबर 2021 को गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते दिनों सिंगर ने गीत से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी परमिश ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब परमिश ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब...

मुंबई. पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा 19 अक्तूबर 2021 को गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते दिनों सिंगर ने गीत से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी परमिश ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब परमिश ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में परमिश लाइट ग्रीन शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं गीत रेड लहंगे में दिखाई दे रही है। इसके साथ गीत ने गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई है।

PunjabKesari

दुल्हन लुक में गीत बेहद खूबसूरत लग रही है। परमिश ने गीत के लहंगे से मैचिंग रेड पगड़ी पहनी हुई है।

PunjabKesari

दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। परमिश और गीत डांस कर रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। परमिश के साथ सिंगर निखिल और रोशन प्रिंस भी दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें परमिश की वाइफ गीत ग्रेवाल कनाडा में रहती हैं। गीत इस साल कनाडा में फेडरल चुनाव में हिस्सा लिया था। हालांकि, वह ये कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ब्रांड विस से आठ हजार वोटों से चुनाव हार गई थी।

PunjabKesari

गीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीस्टर से बैचलर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की थी। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!