मैं सच में मम्मी बन गई..मां बनने पर परिणीति चोपड़ा का पहला रिएक्शन, शेयर किया मजेदार वीडियो

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Oct, 2025 04:33 PM

parineeti chopra first reaction on becoming a mother

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 19 अक्टूबर 2025 को एक्ट्रेस ने एक प्यारे से...

मुंबई. बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 19 अक्टूबर 2025 को एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वहीं, मां बनने के बाद परिणीति ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपनी भावनाएं शेयर की हैं। 

 


फनी अंदाज में जताई ‘मम्मी’ बनने की फीलिंग

मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फनी वीडियो शेयर किया जिसने फैंस को खूब हंसाया। उन्होंने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का एक सीन पोस्ट किया। वीडियो में आमिर पहले जोर-जोर से हंसते हैं और फिर अचानक रोने लगते हैं। इसके बाद डायलॉग आता है- “खत्म, टाटा, बाय-बाय!”

PunjabKesari


परिणीति ने इसी क्लिप पर मजेदार कैप्शन लिखा- “जब एहसास हुआ कि अब मैं पूरी तरह मम्मी बन चुकी हूं और सिर्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं।” उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज ने फैंस का दिन बना दिया।

 

फैंस और दोस्तों को कहा ‘धन्यवाद’

कुछ दिन पहले ही परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मां बनने के बाद फैंस और करीबियों से मिली बधाइयों का आभार जताते हुए लिखा था-“हम हर एक मैसेज पढ़ रहे हैं और आपके प्यार से बहुत खुश हैं। आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमारे लिए बेहद कीमती हैं।”

उनके इस पोस्ट पर फैन्स और इंडस्ट्री के दोस्तों ने ढेर सारा प्यार और बधाई दी थी।

 

राघव-परिणीति की खूबसूरत लव स्टोरी

परिणीति और राघव की मुलाकात सालों पहले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई जो धीरे-धीरे गहरी होती गई।
मई 2023 में इस कपल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी और कुछ महीनों बाद सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज़ में शादी की। वहीं, इसके दो साल बाद 19 अक्टूबर को दोनों ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा की, जिस पर फैंस और सेलेब्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!