पलाश मुच्छल ने लेडीलव स्मृति को स्टेडियम में फिल्मी स्टाइल में किया प्रपोज, सगाई के बाद अब शुरू हुईं शादी की तैयारियां

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Nov, 2025 04:22 PM

palash muchhal proposed to his smriti mandhana in filmy style at stadium

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना जल्दी ही मशहूर संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कुछ दिनों पहले कपल ने बेहद शानदार अंदाज में सगाई की, जिसका वीडियो हाल ही में पलाश ने अपने सोशल मीडिया...

मुंबई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना जल्दी ही मशहूर संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कुछ दिनों पहले कपल ने बेहद शानदार अंदाज में सगाई की, जिसका वीडियो हाल ही में पलाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पलाश का प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

DY पाटिल स्टेडियम में हुआ रोमांटिक प्रपोजल 

पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खुले आसमान के नीचे स्मृति को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। वही मैदान जहां कुछ ही समय पहले भारतीय महिला टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचा था।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पलाश अपनी लेडीलव स्मृति को आंखों में पट्टी बांधकर और उनका हाथ पकड़कर स्टेडियम में लेकर आए। जब स्मृति की आंखों से पट्टी हटाई गई तो सामने सजे खूबसूरत सेट-अप को देखकर वह भावुक हो जाती हैं।

पलाश ने घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया। इस दौरान स्मृति रेड ड्रेस में बेहद लगीं। उनकी स्माइल से ही साफ था कि उनका जवाब ‘हाँ’ है। वीडियो के कैप्शन में पलाश ने लिखा- “और उसने हाँ कहा…”

उन्होंने ये वीडियो उस खास दिन शेयर किया, क्योंकि 23 नवंबर 2025 को दोनों की शादी होने वाली है।

PunjabKesari


दिलचस्प बात यह है कि पलाश ने स्मृति को छह दिन पहले ही प्रपोज कर दिया था, लेकिन यह वीडियो उन्होंने आज, 21 नवंबर को शेयर किया। वहीं, कपल दो दिन बाद यानी रविवार, 23 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंध जाएगा।
कपल की शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। पलाश की बहन और फेमस सिंगर पलक मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- शादी की तैयारियां।

PunjabKesari


इतना ही नहीं, जब पलाश ने अपनी लेडीलव को प्रपोज किया तो इस खास मौके पर पलक मुच्छल भी मौजूद रहीं और उनकी खुशी का हिस्सा बनती दिखीं।


 


कौन हैं पलाश मुच्छल?
मशहूर सिंगर और सोशल एक्टिविस्ट पलक मुच्छल के भाई ने 2014 में फिल्म ढिश्कियाऊं से म्यूज़िक डायरेक्शन का डेब्यू था। इसके बाद वे भूतनाथ रिटर्न्स और कई फिल्मों के गानों का हिस्सा बने। उन्होंने "पार्टी तो बनती है", "तू ही है आशिकी", "लड़की तू कमाल की" जैसे हिट गाने दिए। वे बचपन में दीपिका पादुकोण की फिल्म खेलें हम जी जान से में बाल कलाकार के रूप में भी नज़र आए थे।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!