Edited By suman prajapati, Updated: 03 Jul, 2025 11:09 AM

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई दुखी है। अब तक भी उनके फैंस और सेलेब्स शेफाली के निधन की खबर से उभर नहीं पा रहे हैं। इसी बीच अब एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्मा अब्बास ने कांटा लगा गर्ल की मौत पर शोक जताया है। इसके साथ उन्होंने...
मुंबई. 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई दुखी है। अब तक भी उनके फैंस और सेलेब्स शेफाली के निधन की खबर से उभर नहीं पा रहे हैं। इसी बीच अब एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्मा अब्बास ने कांटा लगा गर्ल की मौत पर शोक जताया है। इसके साथ उन्होंने एक्ट्रेस के एंटी एजिंग दवाएं लेने को लेकर उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई। उनका कहना है कि ये सब ट्रीटमेंट दिलों को कमजोर करती हैं।
'दिल दुख रहा था'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अस्मा अब्बास कहती हैं- 'इंडियन एक्ट्रेस शेफाली की जो अचानक मौत हुई है, वो सिर्फ 42 साल की थीं। वो बहुत ही तकलीफ देने वाली चीज थी, दिल दुख रहा था। कोई कहीं भी हो, इस तरह की अचानक मौत, इस तरह जवानी में मौत बहुत तकलीफ देती है।'
'बुढ़ापे को कबूल करें'
असमा अब्बास आगे कहती हैं- 'उनके हसबैंड की जो हालत है उसे हम महसूस कर सकते हैं। साफ नजर आ रहा है, दुख हो रहा है कि उनकी मां पर और उनके पति पर क्या बीती होगी। जवान लड़की चली गई उनकी पल में। क्या खूबसूरत लड़की थी, मैंने सुना है कि एंटी एजिंग इंजेक्शन लगाती थी। क्या क्रेज है ये पता नहीं, बुढ़ापे को कबूल कर लें, इतना ज्यादा क्या क्रेज है। पहले श्रीदेवी भी इसीलिए चली गईं क्योंकि उन्होंने भी ऐसी चीजें करवाई हुई थीं।'
''पता नहीं क्या शौक है जवान रहने का..''
एक्ट्रेस आखिर में कहती हैं- 'ये अननेचुरल चीजें हैं जो आपके दिल को कमजोर करती हैं, आपकी सेहत को खराब करती हैं। पता नहीं क्या शौक है जवान रहने का जिंदगी भर, कैसे जवान रह सकता है इंसान? ये सब बहुत तकलीफ देने वाला था। दिमाग में सब घूमता रहा, सपने में भी आती रही। सुबह उठकर फोन पर फिर वही सब देखा। मैं उनकी मां और हसबैंड के लिए बहुत बुरा महसूस कर रही हूं। उन्होंने दुल्हन बनाकर उनको आखिरी विदाई दी।'
बता दें, शेफाली जरीवाला की मौत 27 जून की रात हुई थी। बताया जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जवान दिखने के लिए एंटी एजिंग ट्रीटमेंट लेती थीं, जो उनकी मौत का कारण बना।