Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Feb, 2025 01:51 PM

26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है जोकि भगवान शिव को समर्पित है। आज के दिन हर कोई बाबा की भक्ति में लीन है। ऐसे में बाॅलीवुड स्टार्स भी शिव जी की पूजा कर रहे हैं। भक्त भगवान शिव के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।...
मुंबई: 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है जोकि भगवान शिव को समर्पित है। आज के दिन हर कोई बाबा की भक्ति में लीन है। ऐसे में बाॅलीवुड स्टार्स भी शिव जी की पूजा कर रहे हैं।
भक्त भगवान शिव के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस खास अवसर पर निम्रत कौर ने भी त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के दर्शन किए।

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में निम्रत पिंक एंड वाइट सूट में नजर आ रही हैं। उनके माथे पर चंदन का टीका लगाया है। निम्रत के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल दिख रही है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा-''कण-कण में शिव, तन मन में शिव… || हर हर महादेव ||"

निम्रत कौर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लिया। अभिनेत्री ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

x