Edited By suman prajapati, Updated: 19 Jun, 2025 04:19 PM

एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड की बेबाक एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने बयानों और लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में नीना ने एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर खुलकर अपनी बात रखी। अपने इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन...
मुंबई. एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड की बेबाक एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने बयानों और लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में नीना ने एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर खुलकर अपनी बात रखी। अपने इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर कई सारी बातें कीं। तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...
66 साल की नीना गुप्ता ने हाल ही में अनुपम खेर संग इंटरव्यू में उम्रदराज कपल्स पर बात क। उन्होंने कहा कि ये मत सोचो कि 60-70 साल के आदमी या औरत को रोमांस की इच्छा नहीं होती। इंडिया की लेडीज सोचती हैं कि अब बस हो गया। बताइए ऐसा कौन सा व्यक्ति है जो सपने नहीं देखता है।
नीना ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी बहुत आजादी से बिताई है, लेकिन एक वक्त उन्हें भी किसी के सहारे की जरूरत महसूस हुई। एक्ट्रेस कहती हैं कि लोग बढ़ती उम्र से नहीं बल्कि अकेलेपन से मरते हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें जीने का बहुत शौक है। घूमने का शौक है। गहने पहनने का शौक है। डांस और मस्ती करने का शौक है। वह अपनी जिंदगी को खुलकर एंजॉय करना चाहती हैं।

इंटीमेसी पर बात करते हुए नीना ने कहा कि हिंदी में एक शब्द है फूहड़पन। वो नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा ये डायरेक्टर और एक्टर पर निर्भर करता है। क्योंकि एक उम्र के बाद एक कपल को फिजिकली बहुत क्लोज नहीं दिखा सकते। वो फूहड़ लगेगा। अगर ऑनस्क्रीन की बात करें तो बूढ़े एक्टर्स के बीच रोमांस को अगर एक डायरेक्टर सहज तरीके से दिखा रहा है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उम्र के साथ प्यार बूढ़ा नहीं होता है।