फिल्म मेकर मनीष गुप्ता पर ड्राइव को चाकू मारने का आरोप,  FIR दर्ज

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Jun, 2025 12:17 PM

filmmaker manish gupta allegedly booked stabbing driver over salary dispute

फिल्ममेकर मनीष गुप्ता के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। मनीष गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दी। बताया जा रहा है कि घटना 5 जून को मुंबई के वर्सोवा इलाके में मनीष...


मुंबई: फिल्ममेकर मनीष गुप्ता के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। मनीष गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दी। बताया जा रहा है कि घटना 5 जून को मुंबई के वर्सोवा इलाके में मनीष गुप्ता के घर पर घटी। पुलिस ने 6 जून को फिल्ममेकर के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि, अभी तक मनीष गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

PunjabKesari


रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनीष गुप्ता ने अपने ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर पर चाकू से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। वह मनीष गुप्ता के यहां तीन साल से काम कर रहा है।

PunjabKesari

सैलेरी को लेकर हुआ विवाद

इस्लाम लश्कर ने फिल्ममेकर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जिसमें बताया कि वह मनीष गुप्ता के यहां 3 साल से काम कर रहा है। उसे 23 हजार सैलरी मिलती है। मनीष गुप्ता पर इस्लाम ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे कभी टाइम पर सैलरी नहीं दी और तो और 30 मई को नौकरी से भी निकाल दिया। नौकरी से निकालने के बाद पैसे भी नहीं दिए। 

PunjabKesari

जब इस्लाम लश्कर अपनी सैलरी मांगने मनीष गुप्ता के घर गया, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मनीष गुप्ता ने इस्लाम लश्कर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद इस्लाम को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि मनीष गुप्ता नेअपने करियर की शुरुआत बतौर स्क्रीनराइटर अमिताभ बच्चन स्टारर 'सरकार' से की थी। उन्होंने रवीना टंडन स्टारर 'वन फ्राइडे नाइट' के अलावा 420 IPC, 'रहस्य', 'हॉस्टल' और 'डरना जरूरी है' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!