मेरे रेस्टोरेंट में 50 रुपए की कमाई,मेरा दुख भी समझो…’आपदा पीड़ितों का दुख सुनने की बयाए अपना रोना रोनी लगी BJP सांसद कंगना रनौत

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Sep, 2025 10:48 AM

my restaurant made only rs 50 mandi mp kangana ranaut in flood victims

बॉलीवुड एक्ट्रेस और  BJP सांसद कंगना रनौत आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं।कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की सांसद हैं। ऐसे में वह बाढ़ से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आई भीषण तबाही से  प्रभावित इलाकों का दौरा करने...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और  BJP सांसद कंगना रनौत आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं।कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की सांसद हैं। ऐसे में वह बाढ़ से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आई भीषण तबाही से  प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगी। कुल्लू में कंगना रनौत ने अपना ही दर्द सुना दिया. उन्होंने कहा कि उनका भी रेस्टोरेंट यहीं पर है कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ है।

PunjabKesari


कंगना रनौत ने कहा- "आप हमें ही नोचने आएंगे तो हम कैसे काम करेंगे। शांत हो जाइए पहले तो ये जानिए कि मेरा भी घर यहां पर है मुझ पर क्या बीतती होगी। मेरा भी रेस्टोरेंट यहीं पर है जिसमें कल 50 रुपये का बिजनेस हुआ है। 15 लाख की सैलरी ही है...मेरा भी दर्द तो आप समझिए न मैं भी इंसान ही हूं। मैं भी अकेली लड़की हूं।"

कंगना ने आगे कहा- ‘मुझे आप ऐसे अटैक मत करिए कि कंगना कहीं की क्वीन ऑफ इंग्लैंड है और कुछ कर नहीं रही है। मैं अपना कमाने-खाने वाली खुद हूं। 10 हजार करोड़ से ज्यादा राशि केंद्र से हमें (हिमाचल) दे दी गई। आज हम यहां पर ये जानने के लिए हैं कि क्या काम हुआ है। राज्य सरकार ने कितना काम किया है ये जानने के लिए हम यहां हैं।' कंगना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!