बच्चों से बेहद प्यार करते थे वाजिद खान, देखें फैमिली संग उनकी ये खास तस्वीरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Jun, 2020 10:56 AM

music director wajid khan pictures with his family

इंडस्ट्री की फेमस म्यूजिक कंपोजर-सिंगर की जोड़ी साजिद-वाजिद से वाजिद खान का निधन हो गया है। उन्होंने महज 42 के उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वाजिद के निधन से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वाजिद के बारे में कहा जाता है कि वह एक बहुत...

मुंबई: इंडस्ट्री की फेमस म्यूजिक कंपोजर-सिंगर की जोड़ी साजिद-वाजिद से वाजिद खान का निधन हो गया है। उन्होंने महज 42 के उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वाजिद के निधन से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वाजिद के बारे में कहा जाता है कि वह एक बहुत ही सीधे साधे और हंसमुख इंसान थे। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके व्यवहार के बारे में बात कर रही हैं। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि पहले उनके लंग्स ने काम करना बंद कर दिया और फिर उसके बाद उनको हार्ट अटैक आया। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। किडनी और गले में इंफेक्शन होने के चलते पिछले ढाई-तीन महीने से भर्ती थे।

PunjabKesari

यह भी कहा जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से वाजिद वेंटिलेटर में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। फिलहाल न तो वाजिद के परिवार में से किसी शख्स ने और न ही अस्पताल ने उनके मौत को लेकर कोई बयान जारी किया है। यही वजह है कि वाजिद की मौत की वजहों में कोविड-19, किडनी का संक्रमण से लेकर हार्ट अटैक जैसी अलग-अलग अटकलें लगाई जा रहीं हैं।

PunjabKesari

वाजिद एक संगीत परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता फेमस तबला वादक उस्ताद शराफत खान थे। साजिद-वाजिद सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। दोनों संगीत परिवार से रहे और यहां तक कि संगीत उनके खून में था। उनके नाना उस्ताद फैयाज अहमद खान साहब को पद्म श्री मिल चुका था। बकि उनके चाचा उस्ताद नियाज अहमद खान साब प्रतिष्ठित तानसेन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे। 

PunjabKesari

बच्चों के बेहद करीब थे वाजिद 


बॉलीवुड सिंगर वाजिद खान ने 2003 में यास्मीन खान से शादी की थी। वाजिद खान अपने पीछे अपनी पत्नी यासमीन खान और दो बच्चों को छोड़ गए। वाजिद एक बेटे और एक बेटी के पिता थे। कई बार उन्हें फैमिली के साथ स्पॉट किया जाता था।

PunjabKesari

सलमान संग किया काम

इस जोड़ी ने सलमान खान स्टारर प्यार किया तो डरना क्या के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। हाल ही में साजिद-वाजिद ने सलमान के नए गाने 'भाई भाई' को कंपोज किया था। वहीं एक सिगंर के तौर पर वाजिद खान ने साल 2008 में फिल्म पार्टनर से करियर की शुरुआत की थी। 

PunjabKesari

2020 में एक के बाद एक बॉलीवुड के कई स्टार्स का निधन हुआ। ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन के गम से फिल्म इंडस्ट्री उबरी भी नहीं थी कि अब वाजिद खान के निधन की खबर आ गई। इन सबके अलावा बेजान दारुवाला, मोहित बघेल कई स्टार्स का निधन हुआ। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!