राधा रानी के दर्शन करने इस्कॉन टेम्पल पहुंची मौनी रॉय, गले में फूलों की माला और मांग पर सिंदूर सजाए खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Sep, 2022 02:06 PM

mouni roy reached iskcon temple flaunts sindoor in new pics

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 28 सितंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को शानदार पार्टी भी दी। इतना ही नहीं अपने खास दिन पर एक्ट्रेस भगवान का आशीर्वाद लेने जुहू के इस्कॉन टेम्पल पहुंची, जिसकी तस्वीरें आज...

 बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 28 सितंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को शानदार पार्टी भी दी। इतना ही नहीं अपने खास दिन पर एक्ट्रेस भगवान का आशीर्वाद लेने जुहू के इस्कॉन टेम्पल पहुंची, जिसकी तस्वीरें आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर कीं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय रेड कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

PunjabKesari

 

माथे पर चंदन, मांग में टीका और गले में फूलों का हार पहने मौनी की खूबसूरत देखते ही बन रही है। एक तस्वीर में वह दोनों हाथ जोड़े राधा रानी के दर्शन करती नजर आ रही हैं। दूसरी में एक्ट्रेस पुजारी से आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। जबकि अन्य एक में वह अपने दोस्तों संग पोज देती दिख रही हैं।

PunjabKesari

 


फैंस मौनी की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें मौनी रॉय को हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स अहम किरदार में नजर आए थे।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!