येलो साड़ी, मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी लगा विक्रांत के लिए मोनालिसा ने किया सोलह  श्रृंगार, वीडियो कॉल पर छन्नी में पति का दीदार कर खोला व्रत

Edited By Parminder Kaur, Updated: 25 Oct, 2021 11:22 AM

monalisa celebrated karva chauth on video call with husband vikrant

24 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार पूरे देश में सेलिब्रेट किया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखा। रात को चांद देख कर और अपने पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने अपना व्रत खोला। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इसमें पीछे नहीं रहे।...

मुंबई. 24 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार पूरे देश में सेलिब्रेट किया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखा। रात को चांद देख कर और अपने पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने अपना व्रत खोला। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इसमें पीछे नहीं रहे। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस ने भी करवाचौथ धूमधाम से मनाया।

PunjabKesari

एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी अपने पति विक्रांत के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। विक्रांत सिंह राजपूत के दूर होने के कारण एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल पर व्रत खोला, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में मोनालिसा येलो साड़ी में नजर आ रही है। हाथ में मेहंदी, कान में गोल्डन झुमके, माथे पर बिंदी और मरूम लिपस्टिक लगाई हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर लगाने के बाद दीया जलाया।

PunjabKesari

एक्ट्रेस हाथ में करवाचौथ की थाली लेकर और छन्नी में चांद को देखती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल पर पति का चेहरा देख अपना व्रत खोला।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- 'आप सभी को हैप्पी करवा चौथ और हर व्रत करने वाली महिलाओं को भी। मुझे आपकी (विक्रांत) बहुत याद आई।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें विक्रांत किसी काम से घर से बाहर थे। मोनालिसा ने विक्रांत से 2017 में शादी की थी। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं। एक्ट्रेस पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!