Bollywood Top 10: शादी के 22 साल बाद पति से अलग हुईं शुभांगी आत्रे...Ramadan के महीने के दौरान Hina Khan का इमोशनल पोस्ट

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Mar, 2025 04:30 PM

march 3rd bollywood top 10

टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे का फाइनली तलाक हो गया है। बीते 5 फरवरी को इनका ऑफिशियल तलाक हो गया और 22 साल का रिश्ता खत्म हो गया।प्यार में पड़कर या तो इंसान संवर जाता है या फिर बर्बाद हो जाता है। हाल ही...


मुंबई:  टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे का फाइनली तलाक हो गया है। बीते 5 फरवरी को इनका ऑफिशियल तलाक हो गया और 22 साल का रिश्ता खत्म हो गया।प्यार में पड़कर या तो इंसान संवर जाता है या फिर बर्बाद हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही हुआ किसी प्यार में रियलिटी शो की डांसर काव्या कल्याणी के साथ। प्यार में धोखा मिलने की बात को यह डांसर सह नहीं पाई और मौत को गले लगा लिया  आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर..

 

शादी के 22 साल बाद पति से अलग हुईं भाभीजी घर पर हैं फेम शुभांगी आत्रे, कहा- ये फैसला बहुत कठिन था

टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे के फैंस के लिए एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। शुभांगी काफी लंबे समय से अपने पति पीयूष पूरे से अलग रह रही थीं। अब इस कपल का फाइनली तलाक हो गया है। बीते 5 फरवरी को इनका ऑफिशियल तलाक हो गया और 22 साल का रिश्ता खत्म हो गया। हाल ही में  शुभांगी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए ये फैसला कितना कठिन था।

 

Oscars 2025: कॉनन ओ’ब्रायन की हिंदी में वेलकम स्पीच ने रचा इतिहास, देखें वीडियो
97वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2025) का भव्य आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ। इस बार कॉमेडियन और टीवी होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने पहली बार ऑस्कर होस्ट किया और इस मौके पर उन्होंने एक नया इतिहास रचा।

 

प्यार में धोखा नहीं सह पाईं रियलिटी शो की डांसर, मौत को लगा लिया गले
प्यार में पड़कर या तो इंसान संवर जाता है या फिर बर्बाद हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही हुआ किसी प्यार में रियलिटी शो की डांसर काव्या कल्याणी के साथ। प्यार में धोखा मिलने की बात को यह डांसर सह नहीं पाई और मौत को गले लगा लिया। इस खबर को जानकर उनके फैंस हैरान और सदमे में हैं।

 

 

IND vs NZ: अनुष्का ने पहले पकड़ा माथा फिर दी गाली! विराट कोहली के 11 रन पर कैच आउट होने पर वायरल हुआ मिसेज कोहली का रिएक्शन

 

भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अंतिम लीग मुकाबले में 44 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली का ये 300वां वनडे मैच था जिसे देखने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम आईं थी। कोहली की किस्मत खराब रही, जो फिलिप्स ने एक मुश्किल कैच पकड़कर उन्हें 11 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। उनके आउट होने पर अनुष्का शर्मा ने भी माथा पकड़ लिया था।

टॉक्सिक लोग दूसरों पर उंगली उठाते हैं..बिपाशा बसु ने मीका सिंह के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कहा-'ऐसे लोगों से दूर रहें'
 

सिंगर मीका सिंह उन मशहूर सिंगर्स में से एक हैं जो अपने गानों के साथ बेबाक बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। मीका कई बार बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु को लेकर बड़े खुलासे कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर एक्ट्रेस पर निशाना साधा है। मीका ने कहा कि उन्हें अपनी ही वजह से कुछ काम नहीं मिल रहा। इसी पर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है। उन्होंने सिंगर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा-'टॉक्सिक लोग बवाल काटते हैं, उंगली उठाते हैं, दूसरों पर आरोप लगाते हैं और जिम्मेदारी लेने से कतराते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहिए, जो माहौल खराब करें और नकारात्मता फैलाएं। भगवान सभी का भला करे। दुर्गा दुर्गा।' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है।

पति विक्की और मां संग इंदौर पहुंची  Ankita Lokhande, पुराने घर को देख नहीं रुके आंसू,बोलीं-पापा होते तो...

 अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टेली वर्ल्ड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं।इस वीडयो को विक्की जैन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया। दरअसल हाल ही में अंकिता अपने पति विक्की जैन और मां वंदना लोखंडे के साथ अपने बचपन के इंदौर वाले घर गई थीं। बचपन की याद ताजा करते हुए एक्ट्रेस को अपने पिता शशिकांत लोखंडे की याद आ गई और वो फूट फूटकर रोने लगीं। उनकी मां वंदना भी काफी इमोशनल हो गई थीं। 

 

तेनाली राम' सीरियल के सेट पर लगी भयानक आग, जनरेटर में बिजली की समस्या के कारण हुआ हादसा

रविवार को मुंबई में फिल्म सिटी में  'तेनाली राम' सीरियल के सेट पर भयानक आआग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि सेट के बाहर लगे जनरेटर में बिजली की समस्यासे लग गई जिससे कलाकारों और क्रू में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

'पकड़ी गई चोरी..' झूठ बोलकर दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा 'Celebrity Masterchef', यूजर्स ने एक्ट्रेस को लिया आड़े हाथ

टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय खबरों में बनी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से टीवी की दुनिया में वापसी की थी जिसे देख फैंस काफी खुश थे हालांकि ये खुशी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई।एक्ट्रेस को शोल्डर इंजरी के कारण शो को अलविदा कहना पड़ा। हर कोई इस बात से काफी दुखी था कि वो दीपिका वापिस से सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देख पाएंगे। दीपिका के शो छोड़ने की खबरें वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने भी इसकी पुष्टि की।उन्होंने खुलासा किया कि उनके कंधे में चोट लगने के कारण, वह अपने हाथ को हिला नहीं पा रही थीं क्योंकि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। वहीं अब कुछ यूजर्स का कहना है कि दीपिका ने शो छोड़ने की लिए झूठ बोला है।

IND vs NZ:रोहित शर्मा के पत्नी संग अनुष्का शर्मा, रितिक सजदेह के बेटे आहान पर कुछ यूं प्यार लुटाती दिखी एक्ट्रेस 

रविवार (2 मार्च) को  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब अंतिम-चार में टीम इंडिया का सामना विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मंगलवार को दुबई में होगा। भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखने कई स्टार्स पहुंचे थे। इनमें रोहित शर्मा की पत्नी रितिका और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हैं।  

 

Ramadan के महीने के दौरान Hina Khan का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोली- पलक झपकते ही...
पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान रमजान के महीने में काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वह अपने फैंस को रमजान की बधाई देती हैं और अपनी सहरी और इफ्तारी की झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हिना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुंदर सूट पहनकर पोज देती हुईं तस्वीरें शेयर करती हैं। साथ ही, वह अपनी मां के साथ रमजान की तैयारियों की भी झलक दिखाती हैं। लेकिन इस बार उनका एक पोस्ट खास ध्यान खींच रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!