दूसरी बार मां बनने के बाद भारती सिंह ने किया पहला पोस्ट, पति संग मिलकर फैंस को इस अंदाज में सुनाई खुशखबरी

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Dec, 2025 11:33 AM

bharti singh and haarsh announce second baby birth in special way

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारती और हर्ष दोनों ही सातवें आसमान पर हैं। कपल ने दूसरी बार पेरेंट्स...

मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारती और हर्ष दोनों ही सातवें आसमान पर हैं। कपल ने दूसरी बार पेरेंट्स बनने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है और खास अंदाज में यह खुशखबरी फैंस को दी है।
 

PunjabKesari

 

बेटे के जन्म के बाद भारती का पहला पोस्ट

दूसरी बार मां बनने के कुछ ही घंटों बाद भारती ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान गणेश की तस्वीर शेयर की और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ ईश्वर का शुक्रिया अदा किया 

PunjabKesari


वहीं, दूसरे बेबी के जन्म की जानकारी भारती और हर्ष ने मिलकर इंस्टाग्राम पर दी। हर्ष ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Limbachiya and sons, again it’s a boy.” वीडियो में व्हाइट रंग की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, जबकि दोनों ने मिलकर एक क्यूट-सी बेबी ड्रेस टांगकर बच्चे के जेंडर का खुलासा किया। वीडियो में नीले रंग में लिखा था, “It’s a boy।”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

 

सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां

जैसे ही पोस्ट सामने आई, सेलेब्रिटीज और फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ ला दी। गौतम रोड़े, करिश्मा तन्ना, कृष्णा मुखर्जी, करण कुंद्रा समेत कई टीवी सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं।

 
बता दें भारती और हर्ष की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी और फिर साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम लक्ष है। अब दूसरे बेटे के आने के बाद लक्ष बड़े भाई बन गए हैं।

 
फिलहाल भारती सिंह अपने परिवार के साथ इस खास समय को एंजॉय कर रही हैं और फैंस भी उनके और नन्हे मेहमान के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!