घर आई लक्ष्मी: 48 की उम्र में मां बनीं मंदिरा बेदी,गोद ली 4 साल की बच्ची

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Oct, 2020 08:25 AM

mandira bedi and her husband raj kaushal adopted four year old baby girl

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने हाल ही में घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया। मंदिरा 48 की उम्र में फिर मां बनी है। दरअसल, मंदिरा ने एक चार की बच्ची को गोद लिया,जिसकी जानकारी उन्होंने दशहरा के शुभ मौके पर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की।...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने हाल ही में घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया। मंदिरा 48 की उम्र में फिर मां बनी है। दरअसल, मंदिरा ने एक चार की बच्ची को गोद लिया,जिसकी जानकारी उन्होंने दशहरा के शुभ मौके पर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की। मंदिरा ने अपनी लाडली का नाम तारा बेदी कौशल रखा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में  तारा के साथ अपने परिवार की फोटो शेयर की है।

PunjabKesari

एक कविता के माध्यम से उन्होंने बताया कि तारा को उन्होंने चार महीने पहले ही गोद ले लिया था। उन्होंने लिखा - 'वह हमारे पास एक आशीर्वाद की तरह आई। हमारी छोटी सी बेटी तारा। 4 साल और कुछ थोड़ी सी उम्र और उन आंखों से जो सितारों की तरह चमकती हैं। अपने वीर की बहन।'

PunjabKesari

मंदिरा बेदी ने आगे लिखा- 'घर में उसका स्वागत है, खुली बाहें और सच्चे प्रेम के साथ। हम आभारी और धन्य हैं। तारा बेदी कौशल, 28 जुलाई 2020 को हमारे परिवार का हिस्सा बनी।'

 

PunjabKesari

मंदिरा के पति राज कौशल ने भी एक पोस्ट में लिखा- 'दशहरे के अवसर पर हम आप सभी को अपने परिवार के नए सदस्य से मिलवा रहे हैं, तारा बेदी कौशल। आखिरकार हमारा परिवार पूरा हुआ। हम दो हमारे दो।' 

PunjabKesari

बता दें कि मंदिरा का एक 9 साल बेटा है। उन्हें बेटी की बहुत चाहत थी। इस वजह से मंदिरा ने मिसाल पेश करते हुए एक प्यारी सी बच्ची को गोद लिया। इससे पहले भी एक बार एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा ने परिवार में एक लड़की की मौजूदगी को लेकर बात करते हुए कहा था कि वीर अपने लिए एक बहन चाहता है और उनके पति भी ऐसा चाहते हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!