Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Oct, 2024 03:35 PM
बाॅलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ लेकर सुर्खियों में रही हैं। अरबाज खान के साथ अपनी 19 साल की लंबी शादी को खत्म करने वाली मलाइका को अर्जुन कपूर से फिर से प्यार हुआ था लेकिन इस साल इनके ब्रेकअप की खबरे आईं हालांकि अर्जुन...
मुंबई: बाॅलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ लेकर सुर्खियों में रही हैं। अरबाज खान के साथ अपनी 19 साल की लंबी शादी को खत्म करने वाली मलाइका को अर्जुन कपूर से फिर से प्यार हुआ था लेकिन इस साल इनके ब्रेकअप की खबरे आईं हालांकि अर्जुन और मलाइका ने कभी भी अपने सेपरेशन पर बात नहीं की है। वहीं कई महीनों बाद 'छैया छैया' गर्ल ने एक फेमस दिए इंटरव्यू में अपने फैसलों को लेकर बात की है।
मलाइका अरोड़ा ने कहा-'मेरा मानना है कि पर्सनल और प्रोफेशनल रूप से मैंने जो भी ऑप्शन चुना है, उसने मेरी लाइफ को एक कारण से आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आई हैं जैसी होनी चाहिए थीं।'
भले ही उम्र को लेकर अक्सर मलाइका और अर्जुन के रिश्ते का मजाक उड़ाया जाता था लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में सोचा नहीं। कपल ने2019 में अपने रिश्ते को एक्सपेक्ट किया था.लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों के ब्रेकअप के रूमर्स फैल गए थे।
मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश भी नही किया था ना ही एक्टर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। बाद में अर्जुन कपूर और मलाइका एक इवेंट में नजर आए थे। पर यहां मलाइका ने अर्जुन को इग्नोर किया। वह उन्हें कुछ बोले बिना ही उनके सामने से निकल गईं। हालांकि मलाइका के पिता की मौत के समय मुश्किल घड़ी में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस का सहारा बने दिखे थे।