राजेंद्र प्रसाद की बेटी के अंतिम संस्कार में पहुंचे अल्लू अर्जुन, गायत्री के निधन से टूटे एक्टर को बंधाया ढांढस

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Oct, 2024 10:16 AM

allu arjun reached rajendra prasad s daughter s funeral and consoled the actor

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का शनिवार, 5 अक्टूबर को निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने गायत्री की 38 की उम्र में जान चली गई, जिसके बाद शनिवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजेंद्र प्रसाद की बेटी के निधन से कई...

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का शनिवार, 5 अक्टूबर को निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने गायत्री की 38 की उम्र में जान चली गई, जिसके बाद शनिवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजेंद्र प्रसाद की बेटी के निधन से कई साउथ स्टार को झटका लगा और वे गायत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। इसी दौरान एक्टर अल्लू अर्जुन भी संवेदना व्यक्त करने हैदराबाद में राजेंद्र प्रसाद के घर उनसे मिलते हुए दिखाई दिए। बेटी की मौत से टूटे राजेंद्र प्रसाद को अल्लू अर्जुन संभालते नजर आए।

PunjabKesari

राजेंद्र प्रसाद की बेटी के निधन की खबर मिलते ही अल्लू अर्जुन शनिवार शाम एक्टर के घर गए और उन्हें सांत्वना देते दिखे।

PunjabKesari

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर राजेंद्र का हाथ थाम उन्हें गले लगाते हुए ढांढस बंधाते दिखे और उनकी बेटी के निधन पर दुख जताते नजर आए।

PunjabKesari


इस दौरान राजेंद्र प्रसाद अपनी बेटी की मौत से सदमे दिखे। इन तस्वीरों को देख उनके एक्टर के फैंस भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

 

बता दें, राजेंद्र प्रसाद और अल्लू अर्जुन एक-दूसरे के साथ रियल लाइफ में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। राजेंद्र और अल्लू ने 'जुलायी', 'एस/ओ ​​सत्यमूर्ति' और 'अला वैकुंठपुरमुलो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!