धर्मेंद्र ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर दी बधाई, कहा-'मैं भारत से बाहर हूं, लेकिन आपको गले लगाने..

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Oct, 2024 12:12 PM

dharmendra congratulates mithun chakraborty on receiving dadasaheb phalke award

मिथुन चक्रवर्ती को 08 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी इस अचीवमेंट से न सिर्फ वो बल्कि उनके चाहने वाले भी बेहद खुश हैं। वहीं, अब हाल ही में...

बॉलीवुड तड़का टीम. मिथुन चक्रवर्ती को 08 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी इस अचीवमेंट से न सिर्फ वो बल्कि उनके चाहने वाले भी बेहद खुश हैं। वहीं, अब हाल ही में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने मिथुन चक्रवर्ती को खास अंदाज में पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी है।

 

धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''प्यारे मिथुन, भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहब फाल्के के लिए बधाई। घर में सभी को मेरा प्यार देना। मैं भारत से बाहर हूं, लेकिन मैं आपको गले लगाने जरूर आऊंगा।''

 

बता दें,मिथुन चक्रवर्ती को साल 1977 में उनकी पहली फिल्म मृग्या के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। वह अब तक लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। वहीं उनके अलावा नीना गुप्ता को फिल्म 'ऊंचाई' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। साथ ही नित्या मेनन और मानषी पारेख ने बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान अपने नाम किया।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!