जब माधुरी ने रेप सीन करने से कर दिया इंकार, तो डायरैक्टर ने बोल दी इतनी बड़ी बात

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Dec, 2017 11:43 AM

madhuri dixit rape scene me too

#MeToo कैंपेन के चलते कई देश-विदेशों की बड़ी हस्तियों ने इसमें शामिल होकर खुलासे किए। हॉलीवुड में जहां प्रोड्यूसर हार्वी वाइनस्टाइन के खिलाफ कई एक्ट्रैस ने राज खोले। तो वहीं बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रैसेस ने भी अपने बारे में कई बातें सोशल मीडिया के...

मुंबई: #MeToo कैंपेन के चलते कई देश-विदेशों की बड़ी हस्तियों ने इसमें शामिल होकर खुलासे किए। हॉलीवुड में जहां प्रोड्यूसर हार्वी वाइनस्टाइन के खिलाफ कई एक्ट्रैस ने राज खोले। तो वहीं बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रैसेस ने भी अपने बारे में कई बातें सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को रेप कल्चर के रूप में जाना जाता है। भारतीय फिल्मों में रेप से जुड़े सीन को सामान्य रूप से दिखाते हैं। यदि फिल्मों में भी एक्ट्रैसेस को रेप सीन करने के लिए मजबूर किया जाए तो यह भी एक शोषण ही कहलाएगा।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड और टीवी एक्टर अनु कपूर ने हाल ही में एक रेडियो स्टेशन पर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर काफी हैरान हो जाएंगे। अनु कपूर के मुताबिक धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को कैसे रेप सीन करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने रेडियो पर कहा कि माधुरी को इस तरह से फोर्स किया गया कि वह इस सीन को करने से इनकार नहीं कर सकती थीं। फिल्म के डायरैक्टर ने यह तक कह दिया कि 'रेप सीन तो होगा'।

PunjabKesari

बता दें कि रेडियो पर यह बात अनु कपूर ने काफी हल्के अंदाज में कही, जो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। ट्विटर पर जेहरा काजमी ने अपने अकाउंट पर लिखा कि आज रेडियो पर अनु कपूर को बेहद खराब तरीके से एक यंग लड़की के बारे में बात करते हुए सुना, उन्होंने एक फिल्म में माधुरी दीक्षित को एक्टर रंजीत के साथ 'बलात्कार के दृश्य' के लिए मजबूर होने की बात बताई। क्योंकि फिल्म के डायरैक्टर ने फोर्स करते हुए कहा कि तुम पीछे नहीं हट सकती, रेप सीन तो होगा।  

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!