मनोरंजन जगत से सामने आई बुरी खबर, 'लास्ट एक्शन हीरो' टॉम नूनन का 74 की उम्र में निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 03:22 PM

last action hero tom noonan dies at 74

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और निर्देशक टॉम नूनन का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने 14 फरवरी को अंतिम सांस ली। उनके निधन से अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और निर्देशक टॉम नूनन का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने 14 फरवरी को अंतिम सांस ली। उनके निधन से अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।


टॉम नूनन के निधन की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त और को एक्ट्रेस Karen Sillas ने सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि टॉम ने वैलेंटाइन डे के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने यह भी लिखा कि 90 के दशक की शुरुआत में ऑफ-ब्रॉडवे प्ले What Happened Was... में उनके साथ काम करना उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ।


कैरेन ने अपने संदेश में टॉम को एक बेहतरीन कलाकार और सच्चा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि आज भी उनके अभिनय और सोच का प्रभाव उनके काम में झलकता है।

बता दें, टॉम नूनन उन कलाकारों में गिने जाते थे, जिन्होंने अपने लंबे करियर में विविध और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर अलग पहचान बनाई। उन्होंने हॉलीवुड की चर्चित फिल्मों Last Action Hero और RoboCop 2 में दमदार भूमिकाएं निभाईं। खास तौर पर ‘रोबोकॉप 2’ में उनका निभाया गया रोबोकेन का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और आज भी याद किया जाता है।


टॉम नूनन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1980 में आई फिल्म Willie & Phil से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया। वह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि लेखक और निर्देशक के रूप में भी सक्रिय रहे। उनके काम में गहराई और संवेदनशीलता साफ झलकती थी, जिस वजह से वे इंडस्ट्री में सम्मानित नाम बन गए।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!